सुंदर लड़की देखकर की शादी, 10 दिन बाद खुली पोल...
नई दिल्ली-
शादी सात जन्मों का बंधन है, जिसे दूल्हा-दुल्हन अग्नि को साक्षी मानकर उम्रभर साथ निभाने की कसमें खाते है लेकिन फाजिल्का में शादी के 10 दिन बाद दुल्हन ने सारी कसमें तोड़कर पति को ऐसा झटका दिया कि उसके होश उड़ गए।
जानकारी के अनुसार दुल्हन के परिवार ने इस शर्त पर शादी की कि उनके पास लड़की देने के अलावा कुछ भी नहीं है। दूल्हे की मां ने बताया कि लड़की सुंदर थी जिस कारण बिना दहेज मांगे ही हमने हां कर दी। दूल्हे अजय के परिवार ने बड़ी धूमधाम से शादी की। शादी के बाद पग फेरे की रस्म के लिए दुल्हन का भार्इ उसे लेने पहुंचा तो उसने भाई के साथ जाने से मना कर दिया लेकिन पति ने अपनी दुल्हन को मायके ले जाने के लिए राजी किया।
शुक्रवार को अजय अपनी पत्नी संग मायके पहुंचा, जहां ससुरालियों ने उसकी खूब खातिरदारी की। इसी बीच शातिर ससुरालियों ने उसके खाने में कुछ नशीला पदार्थ मिला दिया। सुबह जब उसकी नींद खुली तो उसने देखा कि उसकी पत्नी और पूरा परिवार गायब है। इसके बाद अजय ने दुल्हन और उसके परिवार को ढूंढा पर वे नहीं मिले। बाद में पता चला कि दुल्हन का परिवार 15 दिन पहले ही इस गांव में आया था। वहीं दुल्हा अपनी पत्नी को ढूंढने के लिए इधर-उधर भटक रहा है लेकिन उसका अब-तक कुछ पता नहीं चला।
Post a Comment