2017 में मेरठ से विधान सभा चुनाव लड़ेंगे यूपी के पूर्व डीजीपी
मेरठ-
प्रदेश के पूर्व डीजीपी अरविंद जैन ने शनिवार को मेरठ में कहा कि वह जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे और 2017 विधानसभा चुनाव मेरठ से ही लड़ेगे। कहा कि उनकी ज्वाइनिंग आदि पार्टी नेतृत्व तय करेगा।
मेरठ में वैश्य महासभा के सम्मेलन के बाद उन्होंने यह बात पत्रकारों से बातचीत में कहीं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह पुलिस सेवा में रहे। अब सेवानिवृत्ति के बाद वह निष्क्रिय नहीं बैठेंगे।
Post a Comment