57 घंटो से लगातार मुठभेड़ जारी
पठानकोट एयरबेस पर ऑपरेशन जारी, 2 और आतंकियों के होने की आशंका : वायुसेना
पठानकोट-
पठानकोट में सेना और आतंकियों के बीच पिछले 57 घंटों से मुठभेड़ जारी है। वायुसेना ने बताया कि अभी दो आतंकी एयरबेस के अंदर हैं जो रह रह कर फायरिंग कर रहे हैं। आतंकियों से निपटने के लिए सेना की दस टुकडियां मौके पर दिन रात तैनात हैं।
पीएम ने रक्षा मंत्री को भी मीटिंग के लिए बुलाया
पठानकोट आतंकी हमले को लेकर एनएसए अजीत डोभाल पीएम से मिलने पहुंचे हैं। इसके अलावा पीएम ने रक्षा मंत्री को भी मीटिंग के लिए बुलाया है। इसके अलावा नेशनल सिक्युरिटी एडवाइजर अजीत डोभाल पीएम मोदी से मिलने पहुंचे हैं। वो पठानकोट ऑपरेशन पर देंगे ब्रीफिंग। इससे पहले पीएम मोदी ने एनएसए डोभाल और फॉरेन सेक्रेटरी समेत कई टॉप लेवल के अफसरों के साथ मीटिंग किया है।
जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात आतंकी एयरबेस के टेक्निकल एरिया के 200 मीटर पास पहुंच गए। माना जा रहा था कि गोला बारूद खत्म होने से पहले आतंकी आत्मघाती हमलाकर टेक्निकल एरिया में तबाही मचा सकते हैं। लेकिन जवानों की लागातार फायरिंग से वे अपने इस मसूंबे में कामयाब नहीं हो सके।
पूरे आपरेशन को अंजाम देने के लिए आर्मी की 10 टीमें पूरी आतंकियों से दो दो हाथ कर रही हैं। जिस जगह पर आतंकियों के छिपे होने की आशंका है वहां पहुंचने के लिए जेसीबी के जरिये रास्ते तैयार किए जा रहे हैं।
अब तक चार आतंकी मरे
ऑपरेशन पठानकोट में अबतक 4 आतंकियों को मार गिराया गया है लेकिन इनकी संख्या कितनी है इसपर एयरफोर्स के अधिकारी भी कुछ भी साफ साफ नहीं बोल रहे हैं। इससे पहले पूरे दिन आतंकियों की हर हरकत पर नजर रखने के लिए सेना के हेलिकॉप्टर एयर बेस के उपर चक्कर लगाते रहे।
ऑपरेशन पठानकोट पीएम मोदी भी नजर बनाए हुए हैं। रविवार देर शाम कर्नाटक दोरे से लौटे मोदी ने करीब एक घंटे तक अपने आवास पर एनएसए समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरे ऑपरेशन की जानकारी ली। इससे पहले गोहाटी में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने की बात कही।
भारी हथियारों से लैस थे आतंकी
पठानकोट में घुसने वाले आतंकी कई तरह के हथियारों और बारूद से लैस थे। बताया जा रहा है कि आतंकी पठानकोट में भारत-पाक सीमा के पास घने जंगल और नाले को पार करते हुए एयरबेस में दाख़िल हुए। आतंकी के पास AK-47, ग्रेनेड लॉन्चर, 52 एमएम के मोर्टार और जीपीएस लोकेटर्स से लैस हैं। आतंकियों ने शनिवार को तड़के तीन बजे हमला किया था।
Post a Comment