अखिलेश से आर पार : कई विधायकों क़े साथ राजा भैया BJP जॉइन करने की तैयारी में
सूत्रो के हवाले से खबर
लखनऊ-
यूपी क़े बाहुबली कैबिनेट मंत्री राजा भैया की अब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आर पार की जंग छिड़ गई. अगर आईबी की रिपोर्ट पर यकीन करें तो इस जंग क़े चलते राजा भैया जल्द कुछ ठाकुर विधायकों क़े साथ बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं. हालांकि केंद्र को भेजी रिपोर्ट में आईबी ने ये भी कहा है कि राजा भैया जैसे अपराधिक छवि वाले नेताओं को शामिल करने से बीजेपी को 2017 क़े विधान सभा चुनाव में नुकसान होगा. ये रिपोर्ट आईबी की लखनऊ में पॉलिटिकल डेस्क से भेजी गई है. आईबी आतंकवादी घटना और आंतरिक सुरक्षा क़े मामलों क़े अलावा राजनितिक गतिविधियों पर भी देश भर में निगाह रखती है और केंद्र को रिपोर्ट एवं समीक्षा भेजती रहती है.सूत्रों क़े मुताबिक आईबी रिपोर्ट में कहा गया है कि राजा भैया क़े साथ मयंकेश्वर सिंह, यशवंत सिंह और कई ठाकुर नेता बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. यूपी क़े मुख्यमंत्री अखिलेश यादव फिलहाल अमर सिंह की अगुवाई में कुछ और ठाकुर नेताओं से विचार विमर्श कर रहे है जिन्हे समाजवादी पार्टी में लाया जा सकता है.दरअसल राजा भैया के तौर-तरीकों से नाखुश अखिलेश ने मंत्रिमंडल के बीते फेरबदल में उनके पर कतरकर महत्वपूर्ण विभाग छीन लिए थे. यही नही राजा भैया के गढ़, प्रतापगढ़ में हुई एक इंस्पेक्टर की हत्या की जांच भी अखिलेश ने सीबीआई को सौंप दी थी. इस हत्याकांड में राजा भैया का नाम ख़बरों में आरहा था. अखिलेश के निर्णेय के बाद राजा भैया कुछ ज्यादा ही नाराज़ दिखे और उन्होंने सार्वजनिक सभाओं में अखिलेश की आलोचना करनी शुरू कर दी.अभी हाल ही में प्रतापगढ़ की एक स्थानीय बैठक में राजा भैया ने कहा की अखिलेश उन्हें और प्रतापगढ़ को आपराधिक घटनाओं से जोड़कर बदनाम कर रहे जबकि हकीकत ये है की अखिलेश के ग्रह जनपद इटावा में सबसे ज्यादाअपराध हो रहे हैं
Post a Comment