मैं सत्ता में आई तो बहुत लोगों को भेजूंगी जेल ?
यूपी-
मायावती ने यूपी में सपा सरकार पर भी हमला बोला। मायावती ने कहा कि प्रदेश में अखिलेश सरकार लूट-खसोट में लगी हुई है। हाल ही में सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने भी इस बात को स्वीकार किया है कि उनके मंत्री पैसा खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी की कानून व्यवस्था में सपा सरकार का हाल बुरा रहा है। अब सपा को भी लगता है दोबारा नहीं आ पाएंगे। इसलिए सत्ता में मंत्री लूट घसोट में लगे हैं। मुलायम ने भी यही मान लिया है।
मुलायम खुद ही मानते हैं कि सपा सरकार फेल हो रही है। यूपी में सपा और केंद्र की बीजेपी सरकार आगामी विधानसभा चुनाव को धार्मिक रूप दे सकते हैं। कांग्रेस को भी लपेटते हुए मायावती ने कहा कि कांग्रेस भी यहां नाटकबाजी कर रही है और राहुल को दलित के घर खाना खिलवाकर नाटकबाजी कर रही है।
मायावती ने प्रदेश की जनता और बसपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि सपा, भाजपा और कांग्रेस जैसी पार्टियों से सावधान रहें तभी बसपा उत्तर प्रदेश में सत्ता में आएगी। मायावती ने यह भी कहा कि सत्ता में आते ही खुले आम घूम रहे बदमाशों को जेल में भेज दूंगी।
Post a Comment