शिवपाल सिंह यादव ने अफसरों को दी धमकी,कहा मेरा फ़ोन उठाकर न दिखाए
शिवपाल सिंह की अफसरों को धमकी, कहा- हिम्मत है तो मेरा फोन न उठाकर दिखाओ!
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा और लोकनिर्माण और सिंचाई मंत्री शिवपाल यादव ने धमकी भरे अंदाज में राज्य के अफसरों को चेतावनी दी है। एक कार्यक्रम के दौरान शिवपाल ने मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे, इस दौरान शिवपाल ने कहा कि अगर राज्य में किसी अधिकारी में हिम्मत है तो उनका फोन नहीं उठाकर देखे।
गौरतलब है कि कुछ महीने पहले वरिष्ठ आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव पर आरोप लगाया था कि मुलायम ने उनको फोन पर धमकी दी थी।
हालांकि अमिताभ ठाकुर के आरोप लगाने पर अखिलेश सरकार ने उन्हें निलबिंत कर दिया था और उनके खिलाफ कई मामले दर्ज करवाकर जांच के आदेश दे दिए थे।
Post a Comment