फेसबुक पर हुई दोस्ती, शादी का झांसा देकर युवक ने किया दुष्कर्म
गुडग़ांव-
फैशन डिजाइनर का कोर्स करने के बाद अपना बुटीक चलाने वाली युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 23 साल की युवती का आरोप है कि फेसबुक के जरिये दोस्ती कर आरोपी ने उसके साथ शादी का वादा किया और दो महीने से उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था, लेकिन अब 17 जनवरी के बाद से युवक उसका फोन नहीं उठा रहा है। गुरुवार देर रात सिविल लाइंस थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पीडि़ता युवती सेक्टर-14 में किराये पर रहती है। पीडि़ता ने शिकायत में कहा है कि वह गुडग़ांव से ही फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही थी। इसी दौरान सेक्टर-23 निवासी अमित शर्मा ने कई बार सोशल साइट फेसबुक पर उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। लेकिन उसने रिक्वेस्ट एक्सेप्ट नहीं की। कोर्स पूरा करने के बाद उसने अपना बुटीक खोल लिया।
इसी दौरान बार-बार आ रही फ्रेंड रिक्वेस्ट को उसने स्वीकार कर लिया। करीब दो महीने पहले युवक ने उसे अपने जन्मदिन की पार्टी में बुलाया। युवती का आरोप है कि पार्टी में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
Post a Comment