खास ख़बर सीएम अखिलेश ने किया देश की पहली मीडिया हेल्पलाइन सेंटर का शुभारम्भ...
लखनऊ-
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज देश की पहली मीडिया हेल्पलाइन का शुभारम्भ किया! यह अपनी तरह की पहली हेल्पलाइन है जो सिर्फ मीडियाकर्मियों के लिए है!
इस हेल्पलाइन के जरिये मीडियाकर्मियों को सुरक्षा, उनके हितों के संरक्षण के लिए आवश्यक सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है! इसके अलावा मुख्यमंत्री ने मीडिया हेल्पलाइन का टोल फ्री नंबर 1800-1800-303 स्थापित किया गया है!
यह मीडिया हेल्पलाइन नंबर सूचना विभाग में स्थापित की गई है! इसके माध्यम से मीडियाकर्मी घर बैठे अपनी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे! इस हेल्पलाइन के जरिए मीडियाकर्मी प्रेस मान्यता, चिकित्सा सुविधा, सचिवालय प्रवेश पास, रेलवे पास, राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा आदि की जानकारी ले सकेंगे! इसके अलावा पत्रकार उत्पीड़न और पत्रकारों की सुरक्षा संबंधी मामलों के समाधान के लिए ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराकर उसकी जानकारी प्राप्त की जा सकेगी!
मीडिया हेल्पलाइन पर दर्ज मामलों का निपटारा संबंधित जिलों के मजिस्ट्रेट, जिला सूचना अधिकारी, सहायक निदेशक, उप सूचना निदेशक की देखरेख में होगा! इस हेल्पलाइन के माध्यम से सामान्य शिकायतों का निपटारा एक सप्ताह में,अर्जेंट 72 घंटे और मोस्ट अर्जेंट मामलों को 24 घंटे में होगा!
Post a Comment