पत्रकार ने युवती को बनाया हवस का शिकार
नई दिल्ली-
नौकरी दिलवाने व शादी करने के बहाने एक चैनलकर्मी ने असम की रहने वाली युवती को कई माह तक हवस का शिकार बनाया। उसने युवती की दूसरे चैनल में नौकरी लगवा दी। वहां भी उस चैनल के मीडियाकर्मी ने हवस का शिकार बनाने के चक्कर में छेड़खानी शुरू कर दी।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक पीड़ित युवती कई वर्ष से राजौरी गार्डन में किराये पर घर लेकर रहती है। फरवरी-2014 में उसका पहली बार चैनलकर्मी से गुवाहाटी में परिचय हुआ। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई। उसने गुवाहाटी में ही अपने घर ले जाकर युवती से दुष्कर्म किया।उसके बाद वह उसे लगातार हवस का शिकार बनाता रहा। जनवरी 2015 में उसने उसे गुवाहाटी में ही अपने चैनल में नौकरी लगवा दी। दो माह बाद उसने नौकरी छोड़ दी। उसके बाद आरोपी ने युवती को दिल्ली में दूसरे न्यूज चैनल में नौकरी दिला दी।एक माह बाद यहां से उसने नौकरी छोड़ दी।
तब उसने जुलाई में युवती को दूसरे न्यूजचैनल के मीडियाकर्मी से मिलवाकर गुवाहाटी में नौकरी पर रखवा दिया। उसने भी छेड़खानी शुरू कर दी और शारीरिक संबंध बनाने के लिए उस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया।तंग आकर युवती ने वहां से भी नौकरी छोड़ दी और दोनों के खिलाफ राजौरी गार्डन थाने में मुकदमा दर्ज करवा दिया गया। युवती ने असम के एक मंत्री पर भी दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Post a Comment