बुलंदशहर-बेटी की डोली उठने से पहले उठी पिता की अर्थी
बेटी की डोली उठने से पहले उठी पिता की अर्थी
बुलंदशहर-
शिकारपुर में अशोक सैनी (45 वर्ष) पुत्र सोहनलाल सैनी निवासी मौहल्ला मुफ्तीवाड़ा खेड़ा की हार्ट अटैक से मौत हो गयी| हम बता दें कि अशोक की बेटी की शादी 15 दिन बाद होनी थी बेटी की शादी की तैयारी में लगे हुए थे अशोक बाजार में दोपहर 1 बजे किसी काम गए से हुए थे अचानक उनके सीने में दर्द उठा उसके बाद तत्काल उन्हें उपचार के लिए डॉक्टर के पास ले गए जहाँ डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया! जहाँ घर में पहली शादी को लेकर ख़ुशी का माहौल था लेकिन वो एक पल में गम में बदल गया
उसके बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है| परिवार पर दुख का पहाड़ टूट गया है ऎसे में कौन करवाएगा मृतक अशोक की बेटी की शादी।
Post a Comment