महिला दिवस पर चलती बस में युवती से गैंगरेप, 14 दिन के बच्चे की मौत
लखनऊ-
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आज तड़के बरेली में बस ड्राईवर और कंडक्टर ने महिला के साथ बर्बरता की। इन्होंने महिला से चलती बस में ही सामूहिक दुष्कर्म किया।
सामूहिक दुष्कर्म के दौरान महिला ने विरोध किया तो 14 दिन का बच्चा उसके हाथ से गिर गया, जिससे बच्चे की मौत हो गई। महिला को भी गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि घृणित कार्य को अंजाम देने वाले दरिंदे फरार हैं।
बरेली के मामला जिले के शीशगढ़ थाना क्षेत्र के सिसौना गांव की एक महिला अपने 14 दिन के बच्चे के साथ बस में सफर कर रही थी। पुलिस के मुताबिक गैंगरेप के विरोध के दौरान महिला की गोद से उसका 14 दिन का बच्चा गिर गया और उसकी मौत हो गई। इसके बावजूद दरिंदों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीडि़त को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया । इस बीच पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद महिला की हालत गंभीर है वहीं उसके 14 दिन के बच्चे की मौत हो गई है। घटना के बाद दरिन्दे मौके से फरार हैं।
Post a Comment