गलत राष्ट्रगान गाने को लेकर अमिताभ के खिलाफ दिल्ली में शिकायत दर्ज
नई दिल्ली-
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के खिलाफ राष्ट्रगान को तय समय से ज्यादा समय में गाने को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। अमिताभ ने शनिवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए वर्ल्ड टी20 मैच से पहले राष्ट्रगान गाया था। आरोप है कि बिग बी ने राष्ट्रगान को 52 सेकंड की बजाए 1 मिनट 10 सेकंड में खत्म किया।
अमिताभ पर राष्ट्रगान में गलत शब्दों का इस्तेमाल का भी आरोप लगा है। उनके खिलाफ पूर्वी दिल्ली के अशोक नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है।
शिकायत में क्या कहा गया है
-अमिताभ बच्चन ने राष्ट्रगान 52 सेकंड की बजाए 1 मिनट 10 सेकंड में गाया।
-अमिताभ बच्चन ने अपनी लय बनाकर राष्ट्रगान गाया।
-उन्होंने 'सिंधु' की जगह 'सिंह' शब्द का इस्तेमाल किया
-अमिताभ ने 'दायक' की बजाए 'नायक' शब्द का इस्तेमाल किया।
फीस लेने का भी लगा आरोप
अमिताभ पर ये आरोप भी लगे थे कि उन्होंने ईडन गार्डन्स में राष्ट्रगान गाने के लिए पैसे लिए थे। हालांकि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) ने रविवार को साफ कर दिया था कि बिग बी ने इसके लिए कोई पैसा नहीं लिया।
Post a Comment