10वीं के छात्र ने किया चार साल की मासूम से दुष्कर्म देवरिया
देवरिया के सलेमपुर में 10वीं कक्षा के एक छात्र द्वारा चार साल की मासूम से रेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। किराए पर रह रहे पड़ोसी युवक ने बच्ची को अपने कमरे में बुलाया और फिर उसका बलात्कार किया।
बच्ची के शरीर से रक्तस्राव होने के बाद घर वालों को पता। जानकारी मिलने पर मुहल्ले लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घर वालों ने पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अब पीड़ित को सरकारी अस्पताल में चिकित्सीय जांच के लिए भेजा।
भाटरानी थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला शख्स अपने परिवार के साथ पिपरा नाजिर वार्ड में किराए पर रहता है। इसी मकान में खुदुदूं थाना क्षेत्र के मझवलिया गांव के का आरोपी भी अपनी मां के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा था।
Post a Comment