एटा में रात भर घूमती रही चोरो की बारात,10 मंदिरो से हुआ बहुमूल्य सामान चोरी
एटा। थाना व कस्बा राजा का रामपुर में रात्रि के समय कस्बा के मुहल्ला देवी नगर शिधपीठ माँ भगबती के
मन्दिर एवं अन्य 10 मन्दिरो से भी अज्ञात चोरों नें हजारो रूपया कीमती बहुमूल्य सामान की चोरी कर ली।
मंदिर से पीतल के घंटे व बर्तन दान आदि सामान चोरी कर ले गए। बही यज्ञशाला के पीछे ख़ाली टूटे पड़े मिले दान पात्र।
आज प्रातःजब लोगों ने मंदिर के ताले टूटे देखे, तब उन्हें चोरी होने की जानकारी हुई।
कस्बा के लोग भारी तादात में मन्दिर पर जा पहुंचे और घटना पर अफसोस जताते हुए नजर आये। बही सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस एसओ रामपुर आदित्य कुमार यादव मयफ़ोर्स के साथ मुयाना किया।कस्बाईयो ने पुलिस से अपना आक्रोश व्यक्त किया है कस्बाईयो लोगों का कहना है कि इससे पूर्व भी कई बार मन्दिर परिसर में चोरी की घटनाऐं घट चुकी है लेकिन ऐसी घटना रुकने का नाम नही ले रही है।
इस मामले की लिखित शिकायत गौरव सिंह राठौर मेला परिसर अध्यक्ष ने दी।
उधर थाना अध्यक्षय आदित्य कुमार यादव का कहना है कि मामलों की जांच की जा रही है। जल्द ही घटनाओं का खुलासा कर दिया जाएगा।
Post a Comment