बालिका वधू' फेम प्रत्युषा बनर्जी ने खुदकुशी की, ब्वॉयफ्रेंड से अनबन के बाद लगाई फांसी ।
मुम्बई-
मशहूर टीवी शो 'बालिका वधू' फेम प्रत्युषा बनर्जी ने खुदकुशी कर ली. बताया जाता है कि ब्वॉयफ्रेंड राहुल से अनबन के बाद उन्होंने यह कदम उठाया है. प्रत्युषा को कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है.
जानकारी के मुताबिक, प्रत्युषा ने घर में ही शुक्रवार दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. करीबी बताते हैं कि उनकी अपने ब्वॉयफ्रेंड के कुछ समय से अनबन चल रही थी ।
Post a Comment