नाबालिग छात्रा का धर्म परिवर्तन कराकर किया निकाह, अब तनाव
लखनऊ-
बदायूं में नाबालिग छात्रा का धर्म परिवर्तन कराकर युवक से निकाह करा दिया गया। मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव है। बदायूं के ककराला के रहने वाले एक युवक की 17 वर्षीय बहन 11वीं की छात्रा है। भाई के मुताबिक ट्,यूशन पढ़ाने वाला युवक उसकी बहन को दूसरे समुदाय के लड़के से शादी कराने का झांसा देता था। लड़की ने पिता व भाई को बताया तो उन्होंने ट््यूशन बंद करा दिया। शुक्रवार को स्कूल जाते वक्त दूसरे समुदाय का युवक अपने पिता और अन्य साथियों के साथ उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। जबरिया उसका धर्म परिवर्तन कराने के बाद साजिद नाम के युवक से उसका निकाह कर दिया।
Post a Comment