संपत्ति विवाद में मां, बेटी को गोलियों से भूना, दो दिन बाद आनी थी बेटी की बारात
फतेहपुर-संपत्ति विवाद ऐसा है कि नाते-रिश्ते सब समय आने पर बेमाने हो जाते हैं. संपत्ति की लालच में गुरुवार को अपने ही अपनों की जान लेने पर आतुर हो गए. ताजा मामला फतेहपुर के मालवा थाना के सहली गांव का है. यहां तड़के सुबह एक विधवा के सगे भतीजों ने उसके घर में घुसकर महिला और उसकी बेटियों पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दी.
घटना में मां और एक बेटी की मौके पर मौत हो गई, जबकि छोटी बेटी जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है. छोटी बेटी की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया है.
Post a Comment