उत्तर प्रदेश में अब घर बैठे महापौर और पार्षद को चुना जा सकता है।,ई-वोटिंग कराने के लिए चुनाव आयोग गंभीर
राज्य निर्वाचन आयोग जल्द कराने जा रहा है ई वोटिंग।
नई दिल्ली-उत्तर प्रदेश में अब घर बैठे महापौर और पार्षद को चुना जा सकता है। राज्य निर्वाचन आयोग जल्द ई वोटिंग कराने जा रहा है। अगले साल मई जून में होने जा रहे निकाय चुनावों में ई वोटिंग की सुविधा दी जाएगी।सबसे पहले ग़ाज़ियाबाद और लखनऊ में ई वोटिंग की सुविधा दी जाएगी इसके बाद इसे दूसरे शहरों में आजमाया जाएगा। इसको लेकर आयोग में लंबे समय से कवायद चल रही थी। राज्य में अब तक नगरीय निकायों के महापौर, अध्यक्ष, पार्षद और सदस्यों के चुनाव वोटिंग मशीन (ईवीएम) से ही होते हैं। चूंकि मौजूदा निकायों का कार्यकाल अगले वर्ष 12 अगस्त को खत्म हो रहा है और जुलाई-अगस्त बारिश के महीने माने जाते हैं, इसलिए आयोग मानकर चल रहा है कि उसे मई-जून की भीषण गर्मी में ही चुनाव कराने होंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण पहली बार राज्य में ई-वोटिंग कराई जाएगी।
Post a Comment