एटा में शिवपाल यादव की उम्मीदवारी से चढ़ा सियासी पारा
एटा-
मुलायम सिंह यादव अपना दूसरा घर बताते हैं और एटा समाजवादी पार्टी का गढ़ भी माना जाता है। परन्तु सूत्रों के अनुसार इस बार एटा जिले में समाजवादी पार्टी के नेताओं की आपसी गुटवन्दी को लेकर सपा सुप्रीमो चिंतित हैं।
इसी गुटबाजी से सपा को बचाने के लिए 2017 के चुनाव में एटा सदर विधानसभा सीट से पार्टी शिवपाल सिंह यादव को उतारने की रणनीति बना रही है।
शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव का इस बार जसवंत नगर विधान सभा सीट से चुनाव मैदान में उतरना तय माना जा रहा है। ऐसे में एटा से सपा शिवपाल यादव को विधानसभा प्रत्याशी बनाकर एक तीर से दो निशाने साधने की फिराक में दिख रही है।
समाजवादी पार्टी के रणनीतिकार मानते हैं कि ऐसा होने से इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, बदायूं, कन्नौज और आजमगढ़ के बाद अब एटा पर भी सपा का झंडा फहराएगा और गुटबाजी करने वाले नेताओं की दुकान भी बंद हो जाएगी।
गौरतलब है कि एटा जिले से मुलायम सिंह यादव के अलावा रामनरेश यादव और कल्याण सिंह भी चुनाव लड़ चुके हैं। वर्तमान में एटा जिले की चारों विधानसभा सीटों पर सपा का कब्ज़ा ह
Post a Comment