विधायक की बहन की रॉड से पीटकर ली जान, बवाल के बाद किया सरेंडर
पटना-
बिहार के बड़हरा के राजद विधायक सरोज यादव की बहन शैल देवी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी मिथलेश कुमार और संजय सिंह ने आरा कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। दोनों आरोपियों ने आरा के सीजेएम 4 की अदालत में सरेंडर किया।
यह मामला बिहार के भोजपुर जिले के बड़हरा विधायक सरोज यादव की बहन की हत्या से जुड़ा है। चार दिन पहले विधायक सरोज यादव की बहन शैल देवी पर छेड़खानी के दौरान हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया था।
इस हमले में गंभीर तौर पर घायल विधायक की बहन की मौत मंगलवार की शाम पीएमसीएच में इलाज के दौरान हो गई थी। इस मामले को लेकर मंगलवार को विधायक अपने समर्थकों के साथ सड़क पर उतर आए थे।
हत्या की इस वारदात के बाद से जिले की चांदी थाना पुलिस लगातार आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही थी. पुुलिस के बढ़ते दबाव के कारण आरोपियों को कोर्ट में सरेंडर करना पड़ा। हत्या के दूसरे दिन भी विधायक समेत समर्थकों में खास आक्रोश है।
Post a Comment