एटा अवैध डग्गेमार बस पर रोक लगाने पहुंचे एआरएम से डग्गामार बस संचालकों ने की अभद्रता
एटा रोडवेज बस स्टैंड से अवैध और डग्गेमार बस संचालन पर रोक लगाने पहुंचे एआरएम से डग्गामार बस संचालकों ने की अभद्रता । इसके बाद रोडवेज चालकों-परिचालकों ने जीटी रोड पर जाम लगाकर बस संचालन ठप कर दिया।
दोपहर करीब एक बजे एसडीएम व एएसपी की ओर से कार्रवाई के आश्वासन पर बस चालकों ने जाम खोला।
एटा रोडवेज बस स्टैंड पर कई दिनों से डग्गेमार बस संचालक और अवैध बसें चलाई जा रही थीं। इसकी शिकायत एआरएम संजीव यादव को मिली तो उन्होंने शनिवार की सुबह डग्गेमार बस संचालकों को रोकने का प्रयास किया।
इस पर वे लामबंद हो गए और एआरएम से बुरी तरह अभद्रता कर दी। उनसे मारपीट की भी खबर है। यह देख रोडवेज बस संचालकों में रोष पनप गया और उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जीटी रोड जाम करना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में वाहनों की कतार लग गई।
रोडवेज बस चालक और परिचालक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए थे। अंत में एएसपी मौके पर पहुंचे और 3 की गिरफ्तारी करने के बाद ही रोडवेज बस चालकों ने जाम खोला। इस पूरे घटनाक्रम में करीब 4 घंटे लग गए। इससे मैनपुरी, अलीगढ़ डिपो की बसें भी नहीं चल सकीं और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
Post a Comment