रेप के खौफ से 100 छात्राओं ने स्कूल छोड़ा, प्रशासन हुआ सतर्क
नई दिल्ली-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' जैसी महत्वाकांक्षी योजना हरियाणा में जबरदस्त झटका लगा है। राज्य के रेवाड़ी जिले में छेड़छाड़ व दुष्कर्म के डर से 100 लड़कियों ने स्कूल पढ़ाई ही छोड़ दी
बताया जाता है कि हवस के पुजारियों ने कुछ दिन पूर्व ही 9वीं कक्षा की छात्रा का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इस वारदात के बाद से स्कूल की लड़कियों के साथ उनके माता-पिता में इस कदर खौफ है कि उन्होंने अपनी लड़कियों को स्कूल भेजना ही बंद कर दिया था।
लड़कियों से छेड़छाड़ के मुद्दे पर ग्रामीणों ने उपायुक्त से भी मुलाकात की है। ग्रामीणों का आरोप है कि पड़ोसी गांवा लाला स्थित स्कूल में पढ़ाई के लिए जाने केे दौरान लड़कियों से छेड़छाड़ की जाती है।
यूं बैठी दशहत
कुछ दिन पूर्व 9वीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि लड़की स्कूल जा रही थी, तभी तीन लड़कों नेे उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि पुलिस अब तक तीन आरोपियों में से एक आरोपी को गिरफ्तार नहींं कर पाई है।
Post a Comment