सीलबंद हुआ हरीश रावत का फैसला, सुप्रीम कोर्ट में कल खुलेगा लिफाफा ।
उत्तराखंड में फ्लोर टेस्ट :
सीलबंद हुआ हरीश रावत का फैसला, सुप्रीम कोर्ट में कल खुलेगा लिफाफा । हरीश रावत का रास्ता साफ, फ्लोर टेस्ट में किया बहुमत साबित
उत्तरांखड विधानसभा में मंगलवार को बहुमत साबित करने के लिए शक्ति परीक्षण पूरा हुआ. विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई और 12 बजे तक शक्ति परीक्षण का काम पूरा कर लिया गया. इसका रिजल्ट सुप्रीम कोर्ट बुधवार को जारी करेगा. कांग्रेस का दावा है कि हरीश रावत ने बहुमत साबित कर दिया है बहुमत परीक्षण में उन्होंने 33 वोटों के साथ जीत दर्ज की है ।
देहरादून― उत्तराखंड में बहुमत परीक्षण की कार्यवाही खत्म हो गई है। इसका परिणाम सुप्रीम कोर्ट को सीलबंद लिफाफे में सौंपा जाएगा। बीजेपी के तीरथ सिंह ने कहा, बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सीलबंद लिफाफे को खोला जाएगा। वोटिंग 'हाथ खड़े करके' हुई। इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि हरीश रावत ने शक्ति परीक्षण में सफलता हासिल की है। बीजेपी 28 विधायकों तक सिमट कर रह गई। मुख्यमंत्री हरीश रावत को बहुमत साबित करने के लिए 31 विधायकों के समर्थन की जरूरत थी। कांग्रेस के नौ बागी विधायक फ्लोर टेस्ट के दौरान वोट नहीं कर पाए।
बसपा के दो विधायक कांग्रेस के साथ
कांग्रेस MLA रेखा आर्य विधानसभा पहुंचते ही बीजेपी खेमे के साथ दिखीं। वहीं मायावती ने साफ कर दिया था कि उसके 2 विधायक कांग्रेस का साथ देंगे। वह सांप्रदायिक ताकतों का साथ नहीं देंगी।
Post a Comment