मैंने पीट पीट कर कई पत्रकार सीधे किये हैं : पटियाला के थानेदार की बदतमीजी महिला पत्रकार को थाने में घसीट कर पीटा
पटियाला : पटियाला की एक कालोनी में एक लड़की के कपडे फाडे जाने की घटना के बाद जब पीड़िता ने सहायता के लिये पुलिस को बुलाया तो थानेदार ने मौके पर पहुंच कर उल्टा पीड़ित महिला को ही डरना धमकाना शुरू कर दिया और उसके पति का मोबाइल फोन छीन कर उसे ग्रिफ्तार करने की धमकियाँ दे डालीं और फोन थानेदार ने झपट लिया । जब मौके पर पटियाला की महिला पत्रकार पहुंची तो थानेदार ने उसे न कहने योग्य अशिष्ट भाषा से सम्बोधित करते हुए कहा की मैं पत्रकारों को अपने ........ से बाँध के रखता हूँ और मैंने कई पत्रकारों को पीट पीट कर सीधा किया है । इसके बाद थाने में पीड़िता लड़की के पति की छातियों में मुक्के मार मार कर इतनी बुरी तरह से पीटा कि उसे दिल का दौरा पड़ गया और वो थाने में ही गिर गया । इसके बाद पुरुष पुलिस मुलाजिमों ने महिला पत्रकार को बाजुओं से पकडा और नई भर्ती हुई महिला कांस्टेबल ने उसका सर दीवार से टकरा दिया। महिला पत्रकार हस्पताल में दाखिल है और थानेदार की पिटाई से हार्ट अटैक का शिकार हुआ पीड़िता लड़की का पति रोमी हालात नाजुक होने के कारण आई सी यू में दाखिल करवाया गया है । पटियाला पुलिस पी सी आर का नम्बर 9592912500 है ।
पुलिस द्वारा पीटी गई महिला पत्रकार गुरमीत कौर का सम्पर्क नम्बर 9872021007
एस एस पी पटियाला का नम्बर 9592912501
Post a Comment