एटा बैंक में दिनदहाड़े डाका,आधा घण्टे तक डकैतो ने मचाया था तांडव,देरी से पहुची पुलिस
एटा। थाना कोतवाली नगर के जीटी रोड पर रामदरबार के पास स्थित कैनरा बैंक में दिनदहाड़े हथियारों से लैस छह बदमाशों ने धावा बोला। बैंक स्टाफ और मौजूद ग्राहकों को हथियारों की नोंक पर ले लिया। बैंक में लाखों का कैश और लॉकर में रखे सोने चांदी के आभूषण लूट लिये। महज 15 मिनट में वारदात को अंजाम देकर बदमाश आसानी से फरार हो गए। घटना से पुलिस प्रशासन में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर एसएसपी अजय शंकर राय के साथ तमाम अधिकारी और डॉग स्कवाड मौके पर पहुंच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
फिल्मी अंदाज में बदमाशों ने ग्राहकों को बैंक में लिटा दिया। इसके बाद बैंक स्टाफ को गन पाइंट पर लेकर नकदी और सोने के आभूशण को थैले में भरा और फरार हो गये।
सबूत भी ले गए साथ
बैंक में लूटपाट करने के बाद बदमशों ने सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोलिंग कम्प्यूटर भी खंगाला। वहां से जिस डीवीआर में घटनाक्रम रिकार्ड हुआ, बदमाशों ने उसे अपने कब्जे में लिया। बदमाशों को कोई पहचान न सके, इसके लिये उन्होंने अपने चेहरे ढ़के हुये थे। बैंक में मौजूद स्टाफ को अलार्म बजाने का भी मौका नहीं दिया। जब बदमाश बैंक से फरार हो गये, तो बैंक स्टाफ ने अलार्म बजाया।
अभी तक बैंक कर्मी सही आकलन नहीं कर पायें हैं, कि बदमाश कितनी रकम ले गये हैं, लेकिन अंदाजा यह लगाया जा रहा है कि 30 लाख का कैश और एक किलो सोने के आभूषण लूटे गए हैं। वहीं घटना के बाद एसएसपी अजय शंकर राय द्वारा जिले में बदमशों की तलाश के लिये नाकाबंदी कर चेकिंग भी शुरू करा दी गई है।
Post a Comment