अखिलेश के मंत्रीमंडल में होगा बड़ा बदलाव!
लखनऊ-
अखिलेश सरकार चुनाव से पहले अपना आखिरी मंत्रीमंडल विस्तार कुछ दिनों में कर सकती है। खबरों की मानें तो इलेक्शन में जाने से पहले अखिलेश अपनी टीम को और मजबूत करना चाहते हैं। इसलिए वह दो कैबिनेट और चार राज्य मंत्रियों को अपने कैबिनेट में शामिल कर सकते हैं। आपको बता दें कि एमएलसी चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने के बाद अखिलेश कैबिनेट में बदलाव की अटकलें शुरू हो गई। खबर है कि इस महीने ही अखिलेश अपने कैबिनेट में फेरबदल करते हुए 2 कैबिनेट मंत्रियों को संगठन में भेज सकते हैं। वहीं, करीब 6 युवाओं को मंत्री बना सकते हैं। मंत्री बनने वालों में अखिलेश के सुनील यादव साजन समेत कई करीबी हो सकते हैं।
सीएम अखिलेश ने मोदी व मीडिया पर जमकर ली चुटकी
यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज फ़िरोज़ाबाद पहुचे। उन्होंने वहां कई परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार व मीडिया पर जमकर चुटकी ली। अखिलेश ने कहा कि मीडिया दोधारी तलवार है। सीएम ने कहा कि पहले मीडिया ने हमारे ऊपर जमकर निशाना साधा कि केंद्र सरकार ने वाटर ट्रेन भेज दी है और यूपी सरकार उसे स्वीकार नहीं कर रही है पर जब बाद में उन्हें पता चला कि वाटर ट्रेन में तो पानी ही नहीं है। यह ट्रेन खाली है तो मीडिया केंद्र सरकार के पीछे पड़ गई। सीएम अखिलेश ने सभा में कहा कि सच सामने लाने के लिए मीडिया का धन्यवाद। सीएम ने कहा कि बुंदेलखंड और झांसी में पानी की कोई समस्या नहीं है। डैम भरे हैं। हम घर-घर पानी पहुंचा रहे हैं। हमें टैंकर की जरूरत है ताकि पानी गांव-गांव भेजा जा सके। इसमें जो भी हमारी मदद करेंगे। हम उनका स्वागत करेंगे।
Post a Comment