नॉएडा ओवर टेक करके हथियार के बल पर उसकी आईटेन कार व मोबाइल फोन आदि लूटा
नोएडा। हथियार बंद जाइलो कार सवार बदमाशों ने सेक्टर- 97 के पास से एक युवक को ओवर टेक करके हथियार के बल पर उसकी आईटेन कार व मोबाइल फोन आदि लूट लिया। घटना की रिपोर्ट पीडि़त ने थाना फेस- दो में दर्ज करायी है। मिली जानकारी के अनुसार थाना फेस- दो क्षेत्र के सेक्टर- 93 स्थित ओमेक्स ग्रांड अपार्टमेंट के पास से जाइलो कार में सवार होकर आये हथियार बंद बदमाशों ने अमित नामक युवक को ओवर टेक करके हथियार के बल पर उसकी आईटेन कार व मोबाइल फोन लूट लिया। घटना 5 मई की शाम की है। पुलिस ने पीडि़त को 24 घंटे तक टरकाया। उसने आला अफसरों से शिकायत की तब जाकर मामला दर्ज हुआ।
Post a Comment