मशहूर क्रिकेटर इशांत शर्मा बनेगे बनारस के दामाद
वाराणसी-
शिवपुर क्षेत्र की रहने वाली प्रतिमा सिंह जो की भारतीय बास्केटबाल टीम की सदस्य भी है के साथ इशांत की सगाई गुड़गांव में संपन्न हुई ! विवाह इस साल होने की संभावना है !
प्रतिमा की बड़ी बहन प्रियंका सिंह राष्ट्रीय बास्केट बॉल खिलाड़ी रही है जो इस समय बैंकाक में बच्चों को बास्केटबाल का प्रशिक्षण दे रही है जबकि दिव्या सिंह कई वर्षो तक भारतीय महिला बास्केटबाल टीम की कप्तान रही और इस समय भारतीय जूनियर टीम की प्रशिक्षक है ! इसके अलावा प्रशांति सिंह और आकांक्षा सिंह भी अंतरराष्ट्ीय बास्केटबाल खिलाड़ी है !
बॉस्केटबॉल की दुनिया में इन्हें सिंह सिस्टर्स के रूप में जाना जाता है ,इनके ऊपर शार्ट फ़िल्म भी बन चुकी है !
Post a Comment