मथुरा में जवाहर बाग़ काण्ड का मुख्य आरोपी एटा जेल में आ चुका है।
मथुरा में जवाहर बाग़ काण्ड का मुख्य आरोपी एटा जेल में आ चुका है। जी हां चौकिए मत एटा जेल में जवाहर बाग़ काण्ड में निरुद्ध एक महिला ने एक लड़के को जन्म दिया है और उस महिला का कहना है कि मैं अपने इस नवजात शिशु का नाम राम बृच्छ यादव रखूंगी क्योकि मैं बहुत दिनों तक जवाहर बाग़ में रही हूँ।
मथुरा के जवाहर बाग़ काण्ड में एटा जेल में बंद बरेली के दौलतपुर करीना गाव की ३२ साल की धर्मवती को ८ जून को मथुरा जेल से एटा जेल में लाया गया था। धर्म वती के साथ मथुरा जेल से ९६ महिलाएं और ७३ जीरो से ६ साल तक के बच्चे एटा जेल लाये गए थे। ये सभी जवाहर बाग़ काण्ड में १५१ और १०७/१६ की धाराओं में आरोपी बनाये गए है। दूसरे दिन ही बीती रात को एटा जेल में निरुद्ध महिला धर्मवती को प्रसव का दर्द होने पर एटा के महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उसने एक लड़के को जन्म दिया। इस प्रकार यह जेल में बच्चों की संख्या ७३ से बढ़कर ७४ हो गयी हैं।
जब इस महिला से बात की गयी तो इसने चौंकाने वाली बात बताते हुए कहा कि वो अपने इस नव जात लड़के का नाम मथुरा के जवाहर बाग़ काण्ड के मुख्य आरोपी राम ब्रछ यादव के नाम पर रखना चाहती है। जब उस से पूंछा गया कि आप अपने बेटे का नाम राम ब्रछ यादव ही क्यों रखनाचाहती हैं तो उसने कहा कि हम बहुत दिनों तक जवाहर बाग़ में रहे हैं इसलिए अपने इस बेटे का नाम राम ब्रछ यादव रखना चाहती हूँ। धर्मवती ने कहा कि वो राम ब्रछ यादव से प्रभावित नहीं है वो गलत कर रहे थे , उनसे जवाहर बाग़ खाली करवाने को कहा जा रहा था और वो खाली नहीं कर रहे थे। उसने कहा कि उस जैसी करीब १०००-१२०० महिलाओ को जवाहर बाग़ में मेला दिखाने के नाम पर जवाहर बाग़ में राम ब्रछ यादव ने बुलाया था। वह अपने जेठ और पति के साथ जवाहर बाग़ में आयी थी और १५ दिनों तक रही थी। उसने कहा कि राम ब्रछ भेष बदल बदल कर रहता था। परन्तु उसने कभी राम ब्रछ को देखा नहीं। उसने कहा कि उन लोगो की सजा हमें नहीं मिलनी चाहिए। उसने कहा कि जवाहर बाग़ की घटना का उसे अफसोश है कि उसके वहां पर पैसा , सामान , माल , गहना सब रह गया। इस काण्ड का उसको पछतावा हैं। इस से पहले धर्मवती को दो लड़कियां और एक बेटा था अब उसके दो लड़कियां और दो बेटे हो गए। उसका कहना है कि एटा जेल में सभी ९६ महिलाएं सही तरीके से है खाना पीना सही मिल रहा है कोई दिक्कत नहीं है।
Post a Comment