जयपुर दहेज नहीं मिलने पर पति ने करवाया पत्नी का बलात्कार सिर पर लिख दिया 'मेरा बाप चोर है
जयपुर-
लांगडियावास पंचायत की बागरियों की ढाणी निवासी एक महिला का विवाह 2015 में अलवर जिले के राजगढ़ रैणी में हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही इस महिला के पति ने 51 हजार रूपये और एक मोटर साइकिल की मांग की| दहेज ना मिलने पर महिला के पति ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।उसके पति ने उसे दवा से बेहोश करके उसके ललाट पर पर लिख दिया 'मेरा बाप चोर है'| यहां तक कि शरीर पर कई जगह गंदी-गंदी गलियां भी लिख दी| हद तो तब हुई जब उस महिला के शरीर पर जगह-जगह चाकू चुभा दिए।
कब हुआ खुलासा:-
इस घटना का पता तब चला, जब पीड़िता के पिता अपनी बेटी से मिलने गया| पिता के पहुंचने से पहले ही पीड़िता के पति ने महिला के शरीर पर लिखे शब्द और गालियां, कैमिकल व चूने से मिटा दिए| पिता के पहुंचने पर पीड़िता ने पिता को आप-बीती सुनाई| बेटी की दुःख भरी दास्तां सुनकर पिता अपनी बेटी को अपने घर लेकर आ गया और समाज के मुखियाओं से ही न्याय की मांग की| लेकिन महिला के ससुराल वाले पंचायत में आए ही नहीं। पिता ने हार मानकर महिला थाना उत्तर में कोर्ट से इस्तगासे के द्वारा केस दर्ज करवाया|
Post a Comment