बनारस नहीं रहा पद्म श्री हॉकी खिलाड़ी मुहम्मद शाहिद,आज 4 बजे पहुचेगा पार्थिक शरीर
वाराणसी-
ओलंपियन, पद्मश्री अवार्डेड हाकी खिलाड़ी मुहम्मद शाहिद का आज सुबह लगभग 6:30 परगुड़गांव स्थित वेदांत अस्पताल में हालत गंभीर हो गई। डॉक्टरों के अथक प्रयास के बाद भी उनको बचाया नहीं जा सका और 11:10 पर उन्होंने अंतिम सांस ली तथा इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वो लिवर की बीमारी से पीड़ित थे, और उनका इलाज वेदांत में चल रहा था। पिछले काफी दिनों से वह बीमार चल रहे थे। परिजन मृत शरीर को पैतृक आवास वाराणसी लाने का प्रयास कर रहे है जहाँ उनको सुपुर्द-ए-खाक किया जायेगा। मुहम्मद शाहिद का जन्म वाराणसी के अर्दली बाजारक्षेत्र में 14 अप्रैल 1960 को मध्यवर्गीय परिवार में हुवा था। दुर्लभ प्रतिभा के धनी इस खिलाड़ी ने अपनी हॉकी स्टिक से देश को कई सम्मानदिलवाये। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहे मुहम्मद शाहिद के खेल का लोहा प्रतिद्वंदी भी मानते थे। अक्सर देखा गया था कि खेल के मैदान में शाहिद को रोकने के कभी कभी विपक्षी टीम के 2-3 खिलाडी केवल शाहिद को ही रोकने के लिए लगे रहते थे। उनकी मृत्यु की खबर आते ही शहर में शोककी लहर दौड़ गई।
शव 4 बजे पहुचेगा बनारस
हॉकी के जादूगर मोहम्मद शाहिद के भाई रियाज अहमद ने बताया की शव 4 बजे बाबतपुर हवाई अड्डे पर पहुँचेगा सुचना पर उनके कचहरी स्थित आवास पर लोगो की भरी भीड़ जमा।
Post a Comment