दिल्ली गलियों में दौड़ा दौड़ा कर युवक को चाकू से गोदा थाने में दिया कम्प्लेन वापस नही लिया तो कर दिया मर्डर एक युवक घायल, पुलिस हिरासत में
दिल्ली के संगम विहार इलाके की सनसनीखेज वारदात
दिल्ली-साउथ ईस्ट दिल्ली के संगम विहार इलाके में रात एक युवक पर चाकुओं से कई बार हमला कर हत्या कर दी गयी। और हत्यारे फरार हो गये। मृतक युवक की पहचान रवि 18 के रूप में हुई है। वह संगम विहार के के ब्लोक का रहने वाला था।
रवि की रात में हत्या की गयी है। इसके घरवालों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले इसका किसी से झगड़ा हुआ था। उसके मामले में इसने थाने में कुछ लडकों के खिलाफ कम्प्लेन दे दी थी। उसी कम्पलेन को वापस लेने का दवाब बनाने के लिए इसपर बीती रात हमला हुआ है।
मृतक रवि ग्रामीण सेवा चलाता था। रात वह ड्यूटी से वापस आया और फिर दोस्तों से मिलने के लिए निकल गया। उसी दौरान कुछ दूर जाकर इसपर आई ब्लोक में हमला हुआ। इस हमले के दौरान एक इम्तियाज नाम का युवक घायल भी हुआ है। जिसके सर और हाथ में चोट आई है। उसका इस मामले में क्या रोल है इसकी जाँच पुलिस कर रही है। इम्तियाज को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
Post a Comment