काॅवडियों पर अंडे फेककर किया माहौल बिगाडने का प्रयास काॅवडियों ने जमकर की धुनाई, पुलिस पर हमला साप्रदायिक तनाव के चलते पुलिस-प्रशासन मुस्तैद
हापुड़-बहादुरगढ थाना के ग्राम पसवाडा से गुजर रहे कॉवडियों पर अंडे फेंके जाने पर जमकर हंगामा हो गया, आरोपी व उसके दादा ग्राम चौकीदार की कांवडियों ने जमकर धुनाई कर दी। उधर मौके पर पहुंची पुलिस को भी कांवडियों के गुस्से का शिकार होना पडा, पुलिसकर्मियों ने लाठियां झेलकर भी स्थिति पर काबू पाया।
पसवाडा गांव से शनिवार की देर शाम बुलंदशहर के ढकरौली निवासी कांवडिये हरिद्वार से आहार कॉवड लेकर जा रहे थे। सभी शिवभक्त बम भोले के उदघोष से जय जयकार करते हुए सफर काटते हुए गुजर रहे थे। पसवाडा गांव में गैर संप्रदाय के युवक ने शिव भक्तों की टोली पर अंडे फेकने शुरू कर दिये। मजेदार बात देखो कि जिस आरोपी दानिश ने यह गलत कृत्य किया है उसके दादा ग्राम चौकीदार है। कांवडियों ने आरोपी को मौके पर पकड लिया तथा बचाव में पहुंचे चौकीदार की धुनाई कर दी। सूचना पाकर तत्काल पहुंचे एसओ बहादुरगढ ने भडके कॉवडियों को शांत करने का प्रयास किया, मगर बचाव मे एसओ रूपकिशोर शर्मा व सिपाही अनिल और सचिन सैनी को डंडो से गुम चोटे आयीं है।चोट की परवाह न करते हुए तीनो पुलिसकर्मियों ने साहस का परिचय देते हुए भीड को नियंत्रित कर मामला शांत कराया। घटनास्थल पर पहुंचे सीओ गढ सतीश चन्द पॉडेय, एसडीएम शमशाद हुसैन, गढ इंस्पैक्टर समरजीत सिंह ने तत्काल स्थिति संभाल कर आरोपियों को हिरासत में लिया। पुलिस प्रशासन के काफी मान मनौव्वल के बाद कॉवडियों को गंतव्य के लिये रवाना होना पडा। सांप्रदायिक तनाव को भांपते हुए उच्चाधिकारियों के साथ पसवाडा मे भारी पुलिस बल तैनात है।
Post a Comment