बसपा सुप्रीमों पर अभद्र टिप्पणी किये जाने पर बीजेपी ने दयाशंकर सिंह को तत्काल प्रभाव से पार्टी से छह वर्ष के लिए निलंबित किया
बसपा सुप्रीमों पर अभद्र टिप्पणी किये जाने पर बीजेपी ने दयाशंकर सिंह को तत्काल प्रभाव से पार्टी से छह वर्ष के लिए निलंबित करने में जरा भी देरी नही की । पर क्या *अन्य पार्टियां भी ऐसी ही कार्यवाही अपने नेताओं पर करेंगी जिन्होंने नीचे दिए गए ये बयान दिए थे .......*
समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी ने कहा था, 'यौन सम्बन्ध पर महिलाओं को भी फांसी होनी चाहिये । महिलाएं भी बलात्कार के लिए दोषी हैं ।
हरियाणा कांग्रेस कमेटी के सदस्य धर्मवीर गोयल ने कहा था, ''लड़की खुद चाहती है कि रेप हो '
बलात्कार के मामले में बाबा रामदेव के बयान के बाद कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने कहा था, ‘बाबा इस मामले पर इतनी संवेदनशीलता क्यों दिखा रहे हैं? क्या बलात्कार की शिकार लड़कियां उनकी बेटियां लगती हैं ?
शिमला में दो नावालिग लड़कियों के बलात्कार पर कांग्रेस नेता और हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र ने कहा था, ''राज्य में आदमी भी रहते है और औरतें भी तो ऐसे में अपराध तो होगा ही ।
मुरादाबाद में आयोजित एक रैली में सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह ने कहा था कि ''बलात्कार (रेप) के मामलों में फांसी की सजा देना गलत है । लड़कों से गलतियां तो हो जाती हैं ।
तृणमूल कांग्रेस के एक विधायक ने कहा था, 'जब तक धरती रहेगी, रेप होते रहेंगे ।
तृणमूल कांग्रेस के सांसद तापस पाल ने कहा था, 'अगर माकपा का कोई व्यक्ति यहां मौजूद है। वह सुन ले। अगर तुम तृणमूल कांग्रेस के किसी कार्यकर्ता या उसके परिवार को छुओग तो मैं अपने लड़कों को तुम्हारे घर भेज दूंगा और वे बलात्कार करेंगे ।
बदायूं में दो बहनों की गैंगरेप के बाद हत्या के बाद पत्रकार ने यूपी के सीएम अखिलेश यादव से महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल किया था । जवाब में अखिलेश यादव ने पत्रकार से कहा 'आपको तो खतरा नहीं हुआ ?
जनता दल के सांसद अली अनवर ने स्मृति ईरानी को कपड़ा मंत्रालय दिए जाने पर कहा था अच्छा हुआ की कपड़ा मंत्रालय मिला जो कम से कम उनके तन ढकने के काम तो आएगा ।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अपनी सांसद को टंच माल कहा था ।
इमरान मसूद ने नरेन्द्र मोदी जी की बोटी बोटी करने की बात की थी उसे कांग्रेस ने उपाधयक्ष बनाया ।
*इन सभी पर अभी तक तो कार्यवाही इनकी पार्टियों ने नहीं की है* ।
Post a Comment