फतेहगढ़ स्कूल गई छात्रा लापता, जूडो प्रशिक्षक पर मुकदमा दर्ज
फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ के मोहल्ला बजरिया अलीगंज जनपद एटा निवासी 14 वर्षीय छात्रा शनिवार को स्कूल जाते समय लापता हो गई। परिजनों ने उसकी खोजबीन की। पता न चलने पर पिता ने आज कोतवाली में शक के आधार पर जूडो प्रशिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी समेत तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच दरोगा इंद्रपाल सिंह यादव को सौंपी है। दरोगा इंद्रपाल सिंह ने बताया कि आरोपी समेत तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है। जांच में पता चला है कि छात्रा जनपद हरदोई थाना हरपालपुर के गांव सूरापुर निवासी युवक के साथ गई है। युवक के भाई की फतेहगढ़ में मोबाइल फोन की दुकान है। छात्रा की बरामदगी को सर्विलांस की मदद ली जा रही है।
Post a Comment