उन्नाव में कलयुगी बेटे की करतूत मां ने बहू को डांटा तो बेटे ने मां को मारकर पेट्रोल से जला दिया
उन्नाव-
पत्नी से विवाद होने पर कानपुर में एक युवक ने अपनी मां की पीट-पीटकर कर हत्या कर दी थी। इसका खुलासा रविवार को तब हुआ, जब पुलिस ने आरोपी युवक और उसके साथी को गिरफ्तार किया। 27 जून को उन्नाव में सुबह हीरा गार्डेन के पीछे नहर पटरी किनारे एक महिला का बुरी तरह से जला शव पाया गया था। कोतवाली पुलिस मृतका की पहचान कराने में उलझी थी। इस बीच पनकी कानपुर पुलिस ने मृतका की पहचान कराने के साथ ही उसकी हत्या का रहस्य भी खोल दिया। एसओ पनकी आशीष मिश्र के मुताबिक एलआईजी 140 गंगागंज पनकी कानपुर निवासी ट्रक चालक राजकुमार बाजपेई ने पत्नी रेखा के गायब होने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मृतका के बेटे पवन को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सच्चाई बताई।
Post a Comment