मऊ में मिट्टी की दिवाल गिरने से ननिहाल में आये 4 वर्षीय मासूम की दबकर मौत
मऊ-रानीपुर थाना अन्तर्गत गोकुलपुरा गांव में रविवार की सुबह 8 बजे मिट्टी की
दिवाल अचानक गिर पड़ी जिसपर एल्बेस्टर रखा हुआ था । मामा के साथ दिवाल के पास चारपाई पर बैठे भान्जे की दिवाल के गिरने से दबकर घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जिससे कि पूरे गोकुलपुरा गांव में सनसनी फैल गयी । आप को बता दे कि रानीपुर थाना क्षेत्र के गोकुलपुरा निवासी सुमित्रा देवी पत्नि स्व0 शिवबचन की पुत्री सुमन देवी पत्नि सतीश निवासी भानोपुर भदसा थाना क्षेत्र कोपागंज अपने दो बच्चों और दो बच्चियों यानी चार बच्चों के साथ अपने मायके आयी हुई थी सुमन देवी का 4 वर्षीय पुत्र साहिल अपने मामा सतीर के साथ दिवाल के पास चारपाई पर बैठा हुआ था अचानक दिवाल के गिर पड़ी जिससे दिवाल में दब जाने के कारण साहिल की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी और उसके मामा के दाया पैर दबने से फैक्चर हो गया जिसे तुरन्त जिला अस्पताल मऊ में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया और साहिल के शव को रानीपुर की पुलिस द्वारा पीएम के लिए भेज दिया गया जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी का माहौल बना हुआ है । नायब तहसीलदार दिनेश, लेखपाल प्रभुनाथ, गोकुलपुरा प्रधान वृजेश सिंह व रानीपुर एस ओ अशोक कुमार सरोज अपने हमराहियो के साथ मौके पर पहुचकर घटना का जायजा लिया ।
वि
Post a Comment