जौनपुर में सेक्स रैकेट का खुलासा - बेधड़क होटल मे दिन रात चलता था सेक्स का कारोबार पांच जोड़े पुलिस हिरासत मे
जौनपुर-
सिटी स्टेशन के पास पियूष होटल मे चल रहे सेक्स रैकेट की पोल खोलते हुए थानाध्यक्ष लाईन बाजार बिश्वनाथ यादव व उनकी टीम ने होटल में छापा मारकर 5 लडकियों सहित 5 पुरूषो को पकड़ा है | सभी जोड़ो को थाने लाकर बिधिक कार्यवाही की जा रही है |
सूत्र बताते है कि एक सपा नेता की सह पर इस होटल मे सेक्स का धन्धा काफी समय से फल फूल रहा था | जिससे आस पास के लोगो को भारी परेशानी होती रही लेकिन नेता की दम पर सब कुछ चलता रहा कोई बिरोध करने का साहस नही जुटा पा रहा था |
पुलिस को जैसे ही सही मुखबीरी की सूचना मिली थानेदार ने छापा मारा तो पांच जोडे़ पकड़े गये | खबर है नेता जी होटल मालिक को बचाने मे लग गये है अब देखना है कि पुलिस नेता के दबाव मे अाती है या होटल मालिक के खिलाफ भी कार्यवाही करती है |
Post a Comment