यूपी में अब आजम की भैस खोजने के बाद सासंद राम शंकर कठेरिया का कुत्ता ढूंढेगी पुलिस
"आजम की भैंस के बाद अब सांसद का श्वान खोजेगी पुलिस, आगरा में मामला दर्ज", आगरा उत्तर प्रदेश में पुलिस भले ही अक्सर अपराधी को खोजने में नाकाम रहती, लेकिन नेता के हर काम में मुस्तैद रहती है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खां की भैस खोजने के बाद अब प्रदेश की पुलिस सांसद का श्वान खोजेगी।
आगरा के सांसद तथा पूर्व मंत्री डॉ. रामशंकर कठेरिया का श्वान चोरी होने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। आगरा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया की पत्नी मृदुला कठेरिया ने आज थाना हरीपर्वत में अपने श्वान की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आजम की भैंस की तर्ज पर वाराणसी में नंदी खोजने की मांग
इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की पुलिस जब कैबिनेट मंत्री आजम खां की भैंस ढूंढ सकती है तो उनका श्वान क्यों नहीं ढूंढ सकती।
कठेरिया का श्वान कैबरा तीन दिन पहले चोरी हो गया था। घर वालों ने तीन दिन तक उसको ढूंढने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मिला।इसके बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री की पत्नी मृदुला कठेरिया ने आज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई
मृदुला कठेरिया ने बताया कि उसे कौन उठा कर ले गया या वह कहीं चला गया पता नहीं चल रहा है, हमने उसे तीन दिन तक ढूंढा लेकिन वह नहीं मिला।
रात में मेरे मन में विचार आया कि जब आजम खां की भैंस बरामद हो सकती है तो मेरा श्वान कैबरा क्यों नहीं। इसी कारण मैं एसपी सिटी से मिलने आई और उनसे गुहार लगाई है कि मेरा श्वान कैबरा ढूंढा जाए।
Post a Comment