मुजफ्फरनगर: खालापार में आरोपी पकडने गई पुलिस को लोगों ने घेरा, एसएसपी ने संभाले हालात
मुजफ्फरनगर-
शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला खालापार में आज जब पुलिस ने एक आरोपी को पकडने की कोशिश की तो वहां मौजूद लोगों ने पुलिस से अभद्रता करते हुए हंगामा खडा कर दिया। बाद में भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे एसएसपी दीपक कुमार ने हालात संभाले।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला खालापार चौकी इंचार्ज आदेश त्यागी ने वांछित चल रहे एक आरोपी को देखा तो उसको दबोचने के लिए उसके घर दबिश दी। इसी दौरान वहां लोगों ने पुलिस से अभद्रता करते हुए हंगामा खडा कर दिया। थोडे ही समय में मौके पर लोगों का हुजूम जमा हो गया। सूचना पाकर वरिष्ठ पुलिस अक्षीक्षक दीपक कुमार, एसपी राकेश जौली, सीओ सीओ सिटी डॉ तेजवीर सिंह, शहर कोतवाल चमन सिंह चावड़ा सहित पीएसी व भारी पुलिस बल के साथ खालापार पहुंचे।
एसएसनी ने मुफ्ति जुल्फिकार, दिलशाद पहलवान, नूर इलाही, हाजी शेर आदि के साथ मिलकर लोगों को शांति किया। एसएसपी ने 4 गणमान्य लोगों को कोतवाली बुलाया, जहां दोनों पक्षों के बीच सुलह हुई।
Post a Comment