सैक्स स्केंडल मामले में फसे AAP विधायक संदीप कुमार को जेल में जमकर पीटा
नई दिल्ली-
वकील ने दिल्ली की एक अदालत के समक्ष आरोप लगाया है कि दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार ‘आप’ विधायक संदीप कुमार की जेल में पिटाई की गई है। हालांकि संदीप कुमार की पत्नी ने इस आरोप से इंकार किया है।
पत्नी ने किया आरोप से इनकार
विधायक को पीटने का आरोप लगाने वाले वकील की दलीलें सुनने के बाद विशेष जज पूनम चौधरी ने जेल अधीक्षक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। उसके एक घंटे बाद ही विधायक की पत्नी रितू ने अपने वकील प्रदीप राणा के साथ की गई प्रैसवार्ता में इन आरोपों को गलत करार दिया। संदीप कुमार इस समय 23 सितम्बर तक न्यायिक हिरासत में हैं। संवादसूत्र 09
Post a Comment