ओमपुरी जम्मू कश्मीर हमले में शहीद हुए नितिन के घर इटावा पहुचे,बुलाये मेहमान, कही पर चले आते है ।
इटावा-विवादित बयानो से हमेशा सुर्खिया मे रहने वाले मंझे हुए सिने कलाकार ओमपुरी का विवादो से नाता टूटने का नाम नही ले रहा है आज ओमपुरी के नाम एक ओर विवाद उस समय जुडा गया जब उन्होने मीडिया का दुष्ट कह कर संबोधित कर डाला ।
असल मे ओमपूरी इटावा के नगला बरी मे 2 अक्टूबर को जम्मू कश्मीर के बारामूला मे आंतकियो के हमले मे शहीद हुए सैनिक नितिन यादव के घर आज आकर शहीद की आत्मा की शांति के लिए यज्ञ किया और जमकर आंसू बहाये । यज्ञ खत्म करने के बाद यज्ञ मे शामिल हुए लोगो को संबोधित करते हुए उन्होने वहॉ पर मीडिया को देखते हुए नाराजगी जताते हुए मीडिया को दुष्ट करार दे डाला वे यही पर नही रूके उन्होने यहॉ तक कह डाला किये बिन बुलाये मेहमान है ये ढूढते रहते है,इनको बड़ी खुजली रहती है ।
Post a Comment