मैनपुरी में 200 रुपये नही देने पर युवक की गोली मारकर की हत्या
मैनपुरी-
घिरोर थाना के गांव कोसोन में मारुति वैन के किराए के दो सौ रुपये बकाए को लेकर वैन संचालक के भाइयों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी, घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है,हत्यारोपी की तलाश में छापामार कार्रवाई की जा रही है।,
घटना की रिपोर्ट मृतक के परिजनों ने शिवकुमार व उसके दो भाइयों के खिलाफ दर्ज कराई है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी है। पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है,
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं।
Post a Comment