कन्नौज में रोडवेज बस पलटने से 48 यात्री घायल, 12 लोगों की हालत गंभीर
कन्नौज-सौरिख क्षेत्र में राज्य सड़क परिवहन निगम की एक अनुबंधित बस पलटने से 48 यात्री घायल हो गये जिसमें 12 लोगों हालत गंभीर है।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि इटावा के सैफई क्षेत्र के चौबेपुर गांव से संतोष यादव अपने परिवार के लोगों के साथ बस से फरुर्खाबाद में स्थित श्रंगी राम पुर में पिता की अस्थियों का विसर्जन करने जा रहे थे। बस कन्नौज के सौरिख इलाके में सकरावा के पास पलट गई। बस में 55 लोग सवार थे ।
दुर्घटना में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है । घायलों में 15 लोगों की हालत गंभीर है । अधिकांश लोगों को प्रथम उपचार के बाद घर भेज दिया गया है ।
Post a Comment