आरबीआई जारी करेगा 20 और 50 रुपये के नए नोट,पुराने भी चलते रहेंगे बरकार
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जल्दी ही 20 और 50 रुपये के नए नोट जारी करने जा रहा है। लेकिन पुराने नोट भी चलते रहेंगे।
नई दिल्ली-
500 और 1,000 रुपये के नोट बंद करने के बाद अब आरबीआइ जल्द ही 20 और 50 रुपये के नए नोट जारी करने जा रहा है। ये नोट महात्मा गांधी सीरीज 2005 के होंगे, जिस पर आरबीआइ के नए गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर होंगे। इन नोटों पर '2016' प्रिंट होगा।
20 रुपये के नए नोट के दोनों नंबर पैनल पर इनसेट लेटर ‘L’ लिखा होगा। वहीं 50 रुपये के नए नोट पर दोनों नंबर पैनल पर आने वाले इनसेट लेटर को हटाया जाएगा। इस बीच अफवाह थी कि 20 और 50 के पुराने नोट बंद हो जाएंगे, आरबीआइ ने ये साफ कर दिया है कि पुराने नोट चलते रहेंगे
Post a Comment