फर्रुखाबाद जेल मे घण्टो हंगामे के बाद जेलर सस्पेण्ड व 6 वन्दी रक्षको पर कार्यवाही और डॉक्टर का तबादला,डीआईजी पहुचे मामले की जानकारी करने
फर्रुखाबाद-6 घंटे हंगामे के बाद जेलर डीपी सिंह को शासन ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित,जाँच करने पहुँचे डीआईजी जेल
हंगामे के दौरान बंदियों ने मोदी और योगी जिंदाबाद जमकर लगाये नारे और साथ ही साथ जेलर डीपी सिंह पर अवैध वसूली करने के गंभीर आरोप लगाये,हंगामा की खवर मीडिया में आने के बाद शासन तक पहुंचा। इसके बाद जेलर बीपी सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया,आधा दर्जन बन्दी रक्षकों के हटाने की भी सुचना,जेल चिकित्सक डॉक्टर नीरज व जेलर डीपी सिंह के द्वारा जेल के कैदी अतुल को अस्पताल से डिस्चार्ज कर बैरंग में शिफ्ट करने का कारण बताया शासन के आदेश पर डीआईजी जेल राजेन्द्र प्रताप सिंह शाम को जांच करने के लिए जेल पहुंचे।डीआईजी ने बताया पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जायेगी दोषी के खिलाफ शख्त कार्यवाही की जायेगी।
कारागार प्रमुख सचिव एस के सिंह ने बताया कि पूरे मामले में जेलर डीपी सिंह की लापरवाही के चलते जेलर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
कारागार प्रमुख सचिव एस के सिंह ने बताया कि पूरे मामले में जेलर डीपी सिंह की लापरवाही के चलते जेलर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Post a Comment