हापुड़ में पूर्व जिला पंचायत सदस्य को गोलियो से भुना,रास्ते में हुई मौत
हापुड़-पिलखुआ कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा का है यहां बसपा पार्टी का पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद अपने घर से बाहर निकलकर किसी काम के लिए बाहर जा रहा था तभी रास्ते में घात लगाए बाईक सवार बदमाशों ने विनोद पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी फायरिंग में विनोद को कई गोलियां लग गयी गोलियां लगने की सूचना पर ग्रामीणों घायल विनोद को अस्पताल में लिए लेकर चले गए लेकिन विनोद की रास्ते मे ही मौत हो गई । बताया जा रहा है कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद की किसी से पुरानी रंजिश चल रही थी जिसको लेकर विनोद की हत्या को अंजाम दिया गया है ।
हापुड़ में पुरानी रंजिश के चलते बदमाशो ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य की गोली मारकर हत्या को अंजाम दिया है । हथियारों ने लेस बाईक सवार बदमाशों ने बसपा पार्टी के पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिसमे विनोद को कई गोलियां लग गयी । विनोद को आननफानन में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन विनोद की रास्ते मे ही मौत हो गयी । सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कम्प मंच गया और आलाधिकारी भारी पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गए ।


Post a Comment