बाबा राम रहीम को दोशी करार दिए जाने के बाद देश के कई राज्यों में भड़की हिंसा,करीव 30 की मौत,200 घायल
दिल्ली-बाबा राम रहीम को साध्वी से रेप केस में दोषी करार दिए जाने के बाद पंचकूला और उससे जुड़े इलाकों में डेरा समर्थकों का उपद्रव शुरू हो गया है। फैसले के बाद बेकाबू हुए समर्थकों ने पत्थरों और लाठी-डंडों से मीडिया और सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया है। हिंसा में अब तक लगभग 30 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 300 के करीब लोग घ्ाायल बताये जा रहे है,फिलहाल सभी घ्ाायलों को पंचकूला के इलाके में कई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं अब तक करीब 1000 से अधिक प्रदर्शनकारियों को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। पंचकूला के बाद पंजाब में स्थिति तनावपूर्ण बताई जा रही है। भड़की हिंसा और उत्पात के कारण पंजाब सरकार ने दस जिलों में शांति बनाए रखने के लिए सेना बुला ली है।
पंचकूला में भड़की हिंसा और उत्पात के बाद हरियाणा पुलिस के डीजीपी बीएस संधू ने प्रेस काफ्रेंस कर प्रदेश के ताजा हालात के बारे में जानकारी दी। DGP बीएस संधू ने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है
Post a Comment