एटा मे बीजेपी सांसद का बयान,मुल्ला,मौलबी और पुजारी नही चलाएंगे देश-साक्षी महाराज
मुल्ला, मौलवी और पुजारी के हिसाब से देश नहीं चलेगा। संविधान के अनुसार ही देश चलेगा। यह बात उन्नाव से भाजपा सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने एटा में उद्देतपर स्थित अपने आश्राम में प्रेसवार्ता में कही। साक्षी ने सपा और बसपा की सरकारों पर स्वास्थ्य विभाग को खोखला करने का आरोप भी लगाया।
शहर के शिकोहाबाद रोड स्थित आश्रम पर रविवार को सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने कहा कि मदरसा ही नहीं देश में चल रहे सभी प्रकार के शिक्षण संस्थानों में वंदे मातरम्, राष्ट्रगान विधिवत तरीके से गाया जाना चाहिए। कहा कि जम्मू कश्मीर में चल रही 35 ए और धारा 370 हटाने जैसे मसले पर बहस चल रही है।
जल्द ही इस पर निर्णय होगा। गोरखपुर में हुई आक्सीजन की कमी से बच्चों की मौत मामले पर उन्होंने कहा कि सपा और बसपा सरकार स्वास्थ्य विभाग को घोटाले कर पहले ही खोखला कर चुके हैं। इसे सुधारने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार प्रयासरत है। भाजपा सांसद ने कहा कि जल्द ही स्वास्थ्य विभाग में मौजूद खामियां दूर की जाएगी

Post a Comment