एटा डीएम ने नगर के सरकारी अस्पताल दुर्गादास गोपीनाथ का भी निरिक्षण किया,डीएम ने नगर पंचायत को कस्बा की सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिए निर्देश
एटा-जिले के डीएम अमित किशोर व औऱ एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया अपने दल-बल के साथ राजा का रामपुर में अचानक थाने जा पहुंचे। डीएम औऱ एसएसपी ने थाने में लंबित मामलों की जांच पड़ताल की और थाने का औचक निरीक्षण भी किया।
वही उन्होंने कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचकर स्थानीय लोगों की गहन तरह से समस्याएं भी सुनी।
तो इधर उन्होंने नगर के सरकारी अस्पताल दुर्गादास गोपीनाथ का भी औचक निरीक्षण किया। जिसमें कई कमियां देखने को मिली। तो वही अस्पताल में गंदगी देख डीएम भड़क गए।
उन्होंने अस्पताल में सभी कर्मचारियों को यूनिफॉर्म में रहने के भी निर्देश दिए।
वही उन्होंने कड़े शब्दों में उपस्थित डॉक्टरों से कहा मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आनी चाहिए।
इधर उन्होंने अस्पताल प्रशासन को सुधरने के लिए पहली और आखिरी चेतावनी भी दी।
डीएम ने कस्बा में भी निरिक्षण किया कस्बा में गंदगी देख उन्होंने नगर पंचायत अधिकारी व कर्मचारियों को लताड़ लगाते हुए कहा स्वच्छता मिशन में तेजी लाये। तो वही उन्होंने साफ- सफाई एवं अतिक्रमण हटवाने के भी निर्देश दिए।
रिपोर्ट-
अनन्त मिश्र
अनन्त मिश्र



Post a Comment